लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े तार में रायपुर का कारोबारी गिरफ्तार

 नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े तार में रायपुर का कारोबारी गिरफ्तार
Share

कांकेर। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का लगातार पुलिस खुलासा कर रही है। अब माओवादियों के एक और मददगार को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों को वॉकी-टॉकी, कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई करने वाले कारोबारी हितेश अग्रवाल को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिना बिल के नक्सलियों को इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई करने के आरोप में कांकेर पुलिस ने हितेश अग्रवाल को हिरासत में लेकर आज राजनांदगांव से रायपुर ललिता चौक राठौर कॉम्प्लेक्स स्थित उसके व्हीआईपी कंप्यूटर संस्थान में दबिश देने के बाद कारोबारी हितेश अग्रवाल को पुलिस अपने साथ कांकेर रवाना हुई है।

विदित हो कि पुलिस ने इसी मामले मे पूर्व में भी कई बड़े ठेकेदारों की गिरफ्तारी सहित 02 पुलिस जवानों को रंगे हांथ गिरफ्तार करने के बाद इन्हे बर्खास्त कर दिया गया है। इसी कड़ी में लगातार गठित कांकेर पुलिस एसआईटी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दबिश देकर नक्सलियों को सामान व हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों को पकडऩे का सिलसिला जारी है।


Share

Leave a Reply