BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: लाखों रुपये के कोकिन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: लाखों रुपये के कोकिन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। राजधानी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से चल रहे नशे की बिक्री का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 ग्राम कोकिन भी जप्त किया है।

पढ़िए पूरी खबर- 
पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के नेतृत्व में शहर में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी तारतम्य में विगत दिन सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार रायपुर के सामने दो व्यक्ति नशीली कोकिन जैसे वस्तु विक्रय करने के लिये खड़े है किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली डी.सी. पटेल के नेतृत्व में योजना बनाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी व तस्दीकी प्रारंभ की गई तथा आरोपी को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा पालीटेकनिक काॅलेज बैरन बाजार रायपुर में दो व्यक्ति को नशीली कोकिन बिक्री करते पाये जाने पर टीम द्वारा नशीली कोकिन बिक्री करते दो व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम श्रेयांश झाबक एवं विकास बंछोर होना बताया गया । उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे में कुल 17 ग्राम कोकिन रखा होना पाया गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि नशीली कोकिन रखने व बेचने के संबंध में कोई कानूनी दस्तावेज नही होना बताया है तथा यह भी बताया कि उक्त नशीली कोकिन का नेटवर्क मुम्बई से जुड़ा है। आरोपी 1. विकास बंछोर के कब्जे से 10 ग्राम केाकिन एवं श्रेयांस झाबक के कब्जे से 7 ग्राम कोकिन कुल कीमती 1,70,000/-रूपयें, को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। नशा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों को पकड़ने और नशीली कफ सीरप बरामद करने में निरीक्षक आर.के. पात्रे थाना प्रभारी कोतवाली, स.उ.नि. असरार अली एवं आरक्षक तोषित सिंह, अनिल सिंह राजपुत, दीपक ठाकुर, मुकेश कुमार साहू का विशेष योगदान रहा। 


Share

Leave a Reply