नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चूहा बना हादसे की वजह, कार की चपेट में आई युवती

 चूहा बना हादसे की वजह, कार की चपेट में आई युवती
Share

कोरबा। केसीसी कॉलेज बुधवारी क्षेत्र में आज सुबह आवाजाही के दौरान झारखंड पासिंग एक कार बेकाबू हो गई। चूहे की वजह से यह सब हुआ। कार की चपेट में राह चलती युवती आ गई और घायल हो गई। उसे आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। पीडि़ता का उपचार जारी है।

 
झारखंड के रांची परिवहन जिले में पंजीकृत कार संख्या जेएच 01 एल 4317 आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। इस कार को एक युवती चला रही थी। जैसे ही वह केसीसी कॉलेज के पास पहुंची। एक चूहा उसके पैर में आ गया। संभवत: उसकी उपस्थिति पहले से ही कार में थी। अचानक हुई इस हरकत से युवती हड़बड़ा गई।
 
 
चूहे को झटकने के फेर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस रास्ते पर चल रही एक युवती कार की चपेट में आने के साथ उछल कर बोनट पर आ गई। बताया गया कि उसका सिर कार के शीशे से जा टकराया। घटना में राहगीर युवती घायल हो गई। आसपास के लोगों ने इस नजारे को प्रत्यक्ष देखा और वाहन चालक से जानकारी ली। आनन-फानन में पीडि़ता को अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान खोजबीन के साथ वह चूहा भाग निकला जो हादसे की वजह बना। वस्तुस्थिति से पुलिस को अवगत करा दिया।


Share

Leave a Reply