BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिटायर्ड महिला कर्मी की सिल-लोढ़ा मारकर हत्या, मामला दर्ज

 रिटायर्ड महिला कर्मी की सिल-लोढ़ा मारकर हत्या, मामला दर्ज
Share

कोरबा। विद्युत वितरण कंपनी सीएसईबी की एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी की सिल-लोढ़ा से सिर पर वार कर जघन्य हत्या कर दी गई है। 63 साल की मृतका अपने बेटों से अलग अकेले रहती थी। रात के अंधेरे में हुइ इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब उसका बड़ा बेटा हालचाल जानने सुबह घर पहुंचा।

 
सीएसईबी के पाड़ीमार जोन कार्यालय में भृत्य का काम करने वाली सुमित्रा बाई वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुई। पति की मौत के बाद उसकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। उसके दो पुत्र बुधवार दास व शत्रुघ्न दास अपने-अपने परिवार के साथ काशीनगर में रहते हैं। बेटे ने महाराणा प्रताप नगर में नया मकान इडब्ल्यूएस 322 खरीदा था, जहां बेवा सुमित्रा महंत अकेले रहती थी। शुक्रवार की सुबह उसका बड़ा बेटा बुधवार घर पहुंचा, दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तो वह किसी तरह दरवाजे में हाथ डाल कर दरवाजे में अंदर से लगे कुंडी को खोल कर अंदर प्रवेश किया। उसने देखा कि घर में उसकी मां सुमित्रा की लाश रक्त रंजित अवस्था में पड़ी है। देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र में यह खबर फैल गई। मौके पर कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा, रामपुर चौकी प्रभारी पौरूष कुर्रे पहुंचे। फारेसिंग एक्सपर्ट व डाग स्चयड की टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के दौरान यह पता चला कि घर में रखे सिल-लोढ़ा से सिर कुचले जाने से सुमित्रा की मौत हुई है। बहरहाल इस अंधे कत्ल की इस गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।

 
सामने से प्रवेश किया आरोपित, पीछे से निकला:- दरवाजा अंदर से बंद मिला और घर के पीछे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने वाला परिचित हो सकता है, क्योंकि वह सामने के दरवाजे से प्रवेश किया। हत्या के बाद सामने का दरवाजा अंदर से बंद कर पीछे के दरवाजे से बाहर निकला और बाहर से कुंदा लगा दिया। पुलिस का मानना है कि मृतका हत्या के आरोपित को पहचानती थी, इसलिए उसने कोई विरोध नहीं किया। अचानक उस पर हमला किए जाने की संभावना भी जताई जा रही।


Share

Leave a Reply