छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राजधानी में लॉकडाउन नियम तोड़ने पर पोल्ट्री सेन्टर में चिकन सेन्टर को ताला लगाकर किया गया सीलबंद

 राजधानी में लॉकडाउन नियम तोड़ने पर पोल्ट्री सेन्टर में चिकन सेन्टर को ताला लगाकर किया गया सीलबंद
Share

रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन के आदेश के परिपालन में नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो की स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व टीमों द्वारा निरंतर लॉकडाउन के नियमों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन करने नागरिको को जागरूक बनाने जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु रायपुर निगम क्षेत्र में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार पर कारगर रोक लगाने अभियान निरंतर जारी है। 
 
 
आज इस क्रम में जोन 1 के नगर निवेश एवं राजस्व विभाग की टीम ने जोन 1 के भनपुरी क्षेत्र में पोल्ट्री सेन्टर में चिकन सेन्टर को निर्धारित 10 बजे के बाद भी खुले रखे जाने पर जोन कमिश्नर की अगुवाई में तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही की। जोन 1 की टीम ने आलू प्याज सेन्टर के व्यवसायी नागराज जैन पर लॉकडाउन नियम तोडने पर 1000 रू. का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कडी हिदायत देकर वसूल किया। 2 सब्जी वालो पर 200 -200 रू. का जुर्माना लॉकडाउन नियम तोडने पर किया गया। लॉकडाउन नियम तोडने के चलते अभियान के दौरान जोन 1 की टीम ने बाजार क्षेत्र में 11 दुकानदारों के सामानो की कडाई के साथ जप्ती कर ली । 
 
 
जोन 4 की टीम ने लॉकडाउन नियम तोडने पर कान्हा स्वीट्स नामक मिठाई दुकान को सदर बाजार में कार्यवाही करते हुए संचालक पर 500 रू. का जुर्माना किया। जोन 7 की टीम ने जीई रोड में फल से संबंधित सामान फैलाकर मुख्य मार्ग में गंदगी करने एवं निर्धारित समय के बाद दुकान न हटाने एवं लॉकडाउन नियम तोडने पर राजकुमार कालेज के सामने संबंधित फल व्यवसायी प्रमोद पर नियम तोडने के कारण 500 रू. जुर्माना किया। जोन 2 की टीम ने पुलिस की टीम के साथ डीआरएम कार्यालय के सामने बिलासपुर मार्ग में मास्क नहीं पहनने वाले लोगो पर उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए जुर्माना किया एवं कडी हिदायत दी । 



Share

Leave a Reply