BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बहन सरोज पांडेय ने भाई डॉ.रमन सिंह को 15 साल में कितने वायदे याद दिलाए: शैलेष नितिन त्रिवेदी

 बहन सरोज पांडेय ने भाई डॉ.रमन सिंह को 15 साल में कितने वायदे याद दिलाए: शैलेष नितिन त्रिवेदी
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के लिए राखी भेजने तथा वायदा दिलाने संबंधी पत्र भेजे जाने के बाद सांसद व भाजपा नेत्री सरोज पांडेय पर कांग्रेसजनों ने सवालों की बौछार शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भी सांसद सरोज पांडेय से कुछ सवाल पूछे हैं। 
 
 
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि-बहन सरोज पांडेय ने अपने भाई डा. रमन सिंह को 15 साल में कितने बार वायदा दिलाया है? क्या उन्होंने 300 रूपए बोनस का, 2100 रूपए धान के समर्थन मूल्य का, हर आदिवासी परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी का, हर आदिवासी परिवार एक 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय का, 5 हार्सपावर पंपों की मुफ्त बिजली का, कौन सा वायदा याद दिलाया था बहन सरोज पांडेय ने अपने भाई रमन सिंह को। यह बात छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है।
 
 
राखी के अवसर पर बहन सरोज पांडेय यह भी बता दें कि उन्होंने अपने भाई अमित शाह को, नरेन्द्र मोदी को वायदे क्यों याद नहीं दिलाए। 15 लाख सब के खातों में आने की बात कही थी। 2 करोड़ रोजगार के अवसर हर साल देने की बात कही थी मोदी ने। मोदी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करेंगे। कुछ भी तो नहीं किया मोदी ने। सरोज पांडेय दिल्ली में सांसद है पीएम का आवास दिल्ली में है। उनको तो राखी के अवसर पर प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर इन बातों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कहना चाहिए। 


Share

Leave a Reply