जिले के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी व होटल संचालक सहित छह लोग गिरफ्तार...
रायगढ़| पुलिस ने रायगढ़ शहर के एक होटल में छापे मारी करके सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है| आपको बता दे की इस धंदे से जुड़े पति-पत्नी व होटल संचालक के अलावा दो युवती व एक ग्राहक सहित कुल छह लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| पुलिस ने आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार-
शहर के मेडिकल कॉलेज स्थित साहेबराम नगर कालोनी निवासी नितिन कुमार पाण्डेय (30) व उसकी पत्नी ईशा दास द्वारा कोलकाता, नागपुर व अन्य महानगरों से लड़कियां लाकर चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बेलादुला में नए खुले जेसीडी ओयाओ होटल में देह व्यापार कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली। ऐसे में पुलिस की टीम उक्त संदेहियों पर निगरानी रख रही थी। इसी बीच बीते गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि देह व्यापार के लिए दो युवतियां होटल में पहुंची हैं। ऐसे में पुलिस ने अपने एक आदमी को ग्राहक बना कर भेजा। वहीं उसके सूचना देने का इंतजार करने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने उक्त होटल में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दलाल नितिन पाडेंय व उसकी पत्नी ईशा पुलिस को देख कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। वहीं पूछताछ के दौरान उन्होंने देह व्यापार के लिए बाहर से युवतियों को लाने की बात स्वीकारी। उनकी निशानदेही पर होटल के कमरा नंबर 105 व 103 से दो युवतियों को पकड़ा गया। वहीं एक ग्राहक पिंटू देवांगन को भी गिरफ्तार किया। इस अनैतिक कार्य में शामिल होने के आरोप में होटल संचालक विजय कुमार सतपथी (38) निवासी ग्राम पोरथ, पोस्ट लुकापारा, थाना सरिया को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के द्वारा उपयोग में लाए गए एक वैगनआर कार क्रमांक सीजी-13 सी 2135 को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1965 की धारा 3, 4, 5 के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।