BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्रासंफार्मर की सिटी फटने से सब स्टेशन में लगी आग, लाखो का नुकसान

 ट्रासंफार्मर की सिटी फटने से सब स्टेशन में लगी आग, लाखो का नुकसान
Share

महासमुंद। आज सुबह पटेवा क्षेत्र के ग्राम चिरको स्थित पावर सब स्टेशन में लगे ट्रासंफार्मर की सिटी फटने से आग लगी। इससे उक्त सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई होने वाले छह गांव में करीब चार घंटे के लिए  सप्लाई प्रभावित हो गई। हालांकि घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। पर विद्युत कंपनी को करीबन तीन लाख का नुकसान जरूर हुआ।

घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रांसफार्मर की सिटी फटने से इसके अंदर की गरम आइल बाहर आ गई। इससे ट्रांसफार्मर के आसपास निकल रही चिंगारी से आग लग गई। देखते-देखते आग पूरी तरह ट्रांसफार्मर तक फैल गई। घटना की जानकारी कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड को दी। महासमुंद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना से विद्युत कंपनी को करीब तीन लाख रूपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में कार्यापालन अभियंता नायक का कहना है कि सब स्टेशन में सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सुधार तक उक्त सब स्टेशन से सप्लाई दूसरे गांव स्थित सब स्टेशन में ट्रासंफर कर दिया गया है।

इन गांवों में हुई थी सप्लाई प्रभावित-
जानकारी के मुताबिक सब स्टेशन में आग लगने से तोरला, बनपचरी, दर्रीपाली, मटुपन, चिरको और बटकी गांव में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। जानकारी के बाद विद्युत कंपनी ने उक्त गांवों में सप्लाई दूसरे सब स्टेशन से की। इसमें चार गांव की सप्लाई बावनकेरा और दो गांवों को पटेवा सब स्टेशन से जोड़ा गया है। नायक ने बताया कि जब तक सब स्टेशन में सुधार नहीं होता तब तक इन्ही सब स्टेशन से सप्लाई की जाएगी। 


Share

Leave a Reply