BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

13 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीजा के बाद आरोपी साला हुआ गिरफ्तार

13 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीजा के बाद आरोपी साला हुआ गिरफ्तार
Share

लखनपुर । ग्राम जंमगला निवासी 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पनाह देने वाले जीजा सोनसाय को ग्राम लेंगा से 20 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था साथ ही दुष्कर्म के मुख्य आरोपी साले को ग्राम जोधपुर से 22 जून दिन मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम जंमगला निवासी 13 वर्षीय किशोरी जो 8 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवार जनों ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लखनपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच में जुटी थी जांच के दौरान पीड़िता को 13 मई को बरामद कर पीड़िता का मेडिकल कराया था तथा 164 ज फौ का बयान कराया जिस पर नाबालिग ने बताया गया की गांव के ही युवक भीम उर्फ नानू उर्फ टी एस सारथी पिता छोटू सारथी उम्र 24 वर्ष ग्राम जमगला निवासी ने 8 मई को बहला-फुसलाकर भगा ले गया तथा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद से आरोपी युवक अपने जीजा सोनसाय ग्राम लेंगा में पनाह लिया हुआ था। जिसके बाद से युवक फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली की भीम उर्फ नानू उर्फ टीएस सारथी जो ग्राम जंमगला से लखनपुर जा रहा है। लखनपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ग्राम जोधपुर से युवक को हिरासत में लिया पूछताछ करने पर युवक ने घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी युवक को 22 जून दिन मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश चंद मिंज, प्रधान आरक्षक अरुण दुबे ,इंद्रदेव भगत, आरक्षक रविंद्र साहू, शेषनाथ श्याम, समर बहादुर सिंह ,विजय सिंह ,अरविंद नेताम, तेजराज भगत, गौरव सिंह, पैमासी राम, सहित अन्य आरक्षक सक्रिय रहे। 



Share

Leave a Reply