BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सूखे कंठ की बुझी प्यास, मदिरा प्रेमियों ने बनाया नया रिकॉर्ड

 सूखे कंठ की बुझी प्यास, मदिरा प्रेमियों  ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के कारण लगे सम्पूर्ण लाकडाउन के कारणों से करीब डेढ़ महीनो तक राज्य के लगभग सभी शराब दुकानों को सरकार ने बंद कर दिया था। 

शराब दुकानों के बंद होने के बाद मदिरप्रेमियो को काफी असहज महसूस हो रही थी, आदतन पियक्कड़ रोज सरकारी आदेश का इंतजार करते थे, वे पता लगाने की भरसख कोशिश करते थे कि शराब दुकान जल्द खुल जाए औऱ उन्हें शराब की प्राप्ति हो, 40 दिनों से अधिक अंतराल के बाद आखिर कार राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद आबकारी विभाग द्वारा आदेश निकाल दिया गया। आदेश में 26 मई से सिर्फ देशी शराब दुकानों को खोलने की मंजूरी दी गई।अंग्रेजी वाईन शॉप ऑनलाइन आर्डर पर चलता रहेगा। फिर क्या देशी शराब दुकानों के खुलने के बाद सुबह से ही देसी  शराब दुकानों के बाहर मदिरप्रेमियो की भारी भीड़ लग गई। 

कर्मचारियों के छुटे पसीने
सुबह 9 बजे से दुकानें खुलने की खबर सुनकर दो घंटे पहले ही शौकीन देशी का टेस्ट लेने काउंटर पर जमा हो गए। पहले पहर तक ही शराब बिक्री में कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

अंग्रेजी शॉप में भीड़ हुई कम
पहले ही दिन अंग्रेजी वाइन शॉप में भीड़ कम हो गयी। दुकानों में कम से कम भीड़ रहे, इसलिए आबकारी की ओर से प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए नए फरमान लागू किए गए। जिसमें एक दिन पहले बुकिंग शराब की डिलीवरी किए जाने के बाद, बुधवार को सारे ऑनलाइन आर्डर रोके गए और एक दिन पहले ही एडवांस बुकिंग का निपटारा किया गया।

साढ़े तीन करोड़ प्लस बिक्री 
 अंग्रेजी शराब की ऑनलाइन डिलीवरी और फिर देशी शराब के लिए 11 घंटे काउंटर चालू रखने की व्यवस्था के बीच दिनभर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। देशी शराब दुकानों में शौकीनों ने जमकर पव्वा और बोतलें खरीदी हैं।


Share

Leave a Reply