प्रशासन की अनुमति लेकर कराइ जा रही थी नाबालिग बेटी की शादी, पुलिस ने शादी रुकवाई, जाने कहा की है यह खबर
महासमुंद। जारी लॉकडाउन अवधि प्रशासन द्वारा विवाह के लिए निर्धारित शर्तों के साथ अनुमति दी जा रही है। ऐसी ही अनुमति लेकर बागबाहरा में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई।
जानकारी के अनुसार बागबाहरा के वार्ड-12 मंडी पारा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 2 पुत्रियों की शादी के लिए एसडीएम कार्यालय में अनुमति के लिए 28 अप्रैल को आवेदन किया था। अनुविभागीय अधिकारी ने 5 एवं 6 मई को शादी समारोह के लिए अनुमति प्रदान की थी। अनुमति मिलने के बाद विवाह कार्यक्रम चल रहा था। बारात पहुंच गई थी, तभी किसी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व चाइल्ड हैल्प लाइन में सूचना दे दी कि इन लड़कियों में से एक बालिग और दूसरी नाबालिग है। नाबालिग बालिका की 5वीं की अंकसूची में जन्मतिथि 5 जनवरी 2005 अंकित है। जन्मतिथि के अनुसार यह बालिका मात्र 15 वर्ष की है। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस, चाइल्ड्स केयर एवं महिला बाल विकास की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश देकर नाबालिग की शादी रुकवाई।




