BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दो दिन बाद रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में ठंड बढऩे के आसार, पढ़े पूरी खबर

 दो दिन बाद रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में ठंड बढऩे के आसार, पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद ठंड बढऩे के आसार हैं। स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही हवा काफी नम है जिसके कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं।
 
 
ये बादल छंटते ही रायपुर, बिलासपुर व बस्तर संभाग में ठंड फिर बढ़ेगी। इस दौरान रात का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। हालांकि पहाड़ी इलाकों की अपेक्षा मैदानी इलाकों में हल्की ठंड पडऩे की संभावना है। 

 
राजधानी में 8 दिनों में रात का तापमान 5.5 डिग्री बढ़ चुका है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री था, जो शुक्रवार को 21.6 डिग्री था। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। अंबिकापुर, जशपुर, पेंड्रारोड व मैनपाट में भी ठंड एक तरह से गायब हो गई है।
 
 
अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। वहीं पेंड्रारोड में भी रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री रहा। बिलासपुर में सबसे ज्यादा ठंड में कमी आई है। वहां न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा रहा है।  


Share

Leave a Reply