BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीएम हाउस के पास पिस्टल और कट्टा लेकर घूमते दो युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद

 सीएम हाउस के पास पिस्टल और कट्टा लेकर घूमते दो युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद
Share

भिलाई। पुलिस ने पिस्टल व कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक टकेश्वर चंद्राकर और चुन्नी लाल चौहान ने एक पिस्टल, कट्टा समेत दो जिन्दा कारतूस रखा था। आरोपियों के खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। भिलाई-3 टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पिस्टल लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा है। तत्काल टीम मौके पर पहुंचे। सिरसा कला निवासी आरोपी टिकेश्वर चंद्राकर उर्फ पिन्टू(36 वर्ष) पकड़ा गया।
 
 

पुरैना निवासी चुन्नी लाल चौहान पुलिस की गाड़ी देखते ही भागने लगा। तत्काल उसका पीछा किया। करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाते हुए जवानों ने उसे भी दबोच लिया। तलाशी ली गई तो कमर में कट्टा रखा था। दोनों को पकड़कर थाना लाकर कार्रवाई की गई। भिलाई तीन वीवीआईपी इलाका है। जहां आरोपी पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि टिकेश्वर को पूर्व में पदुमनगर व रसमड़ा के एटीएम को गैस कटर से काटने के मामले में गिरफ्तर किया गया था।


Share

Leave a Reply