लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जन्मदिन मनाने के आड़ में छात्रा से दुष्कर्म, कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया घटना को अंजाम

 जन्मदिन मनाने के आड़ में छात्रा से दुष्कर्म, कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया घटना को अंजाम
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां जन्मदिन मनाने के बहाने बंधक बनाकर छात्रा का बलात्कार किया गया। ख़ास बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता की सहेली ने आरोपियों का साथ दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी का गर्भ ठहर गया। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध में शामिल मुख्य आरोपियों सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि मामला तखतपुर इलाके का है। नाबालिग (15) स्कूली छात्रा है। मार्च के महीने में उसका जन्मदिन था। इस पर, उसकी सहेली उसका जन्मदिन मनाने के बहाने उसे स्कूटी पर लेने के लिए घर पहुँची। छात्रा के मना करने पर उसके दोस्त ने दोस्ती तोड़ने की धमकी दी। इस दौरान नाबालिग के दोस्त वासुदेव ठाकुर का दोस्त महेंद्र ठाकुर भी आ गया। वे सभी बेलपान गए जहां वे नाबालिग को एकांत घर में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने आरोपी किशोर के साथ नाबालिग को कमरे में बंद कर दिया और उसे बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान किशोरी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसने जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद स्कूटी में बैठकर उसकी सहेली उसे घर ले आई । साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। मामले की रिपोर्ट पर, पुलिस ने नाबालिग के दोस्त, मुख्य आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया है, जिसमें महेंद्र ठाकुर, वासुदेव ठाकुर और एक अन्य युवती शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 506 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।


Share

Leave a Reply