छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

करोड़ों के फंड का क्या किया भूपेश सरकार हिसाब दे: बृजमोहन अग्रवाल

 करोड़ों के फंड का क्या किया भूपेश सरकार हिसाब दे: बृजमोहन अग्रवाल
Share

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर डिजिटल माध्यमों से बड़ी-बड़ी रैली और सभायें कर रही है। छ.ग. के सभी जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसमे प्रदेश के बड़े नेताओं को वक़्ता बना कर प्रभार सौंपा जा रहा है। इसी तारतम्य में सोमवार शाम को धमतरी जिला जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री एवं रायपुर के विधायक वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल थे। उन्होंने धमतरी जिले के राजनैतिक धार्मिक आर्थिक एवं भौगोलिक विशेषताओं का उल्लेख करते हुये कहा कि सप्त ऋषियों की यह धरती भगवान राम के ननिहाल कहे जाने वाले इस जिले की अधिष्ठात्री देवी बिलाईमाता जगत प्रसिद्ध है। यहां महानदी पर बना गंगरेल डैम प्रदेश में सिंचाई का सबसे बड़ा साधन है एवं मुरुमसिल्ली में साइफन सिस्टम वाला देश का इकलौता बांध है। पं सुन्दर लाल शर्मा और बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव इस क्षेत्र के वो नाम हैं जिनसे महात्मा गांधी को सत्याग्रह की प्रेरणा मिली। बाबू पंढरीराव कृदत्त यशवंत राव मेघावाले नारायण राव शांडिल्य जैसे नेताओं की यह कर्मभूमि रही। प्रदेश की सबसे ज्यादा उपजाऊ भूमि वाला यह जिला है वन और वन्य जीवों से भरपूर है। यह प्रारंभ से ही जनसंघ की गतिविधियों का केंद्र रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रथम कार्यकाल तथा दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की समाप्ति तक किये गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। धारा 370 का मामला हो या राम मंदिर निर्माण की बात हो स्वच्छता शौचालय आवास रसोई गैस जनधन खाते जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य इस सरकार ने किए हैं। किसानों को फसल का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिलाया फसल बीमा योजना की सुरक्षा दी। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत नगद राशि जनधन खातों के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में पहुंचाया। किसानों को आय दोगुनी करने के संकल्प पर सरकार काम कर रही है। मोदी जी की सरकार में जिस तीव्र गति से काम हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी। उनके कार्यकाल में देश का स्वाभिमान वापस आया है विश्व के महानतम नेताओं में उनकी गिनती होती है। उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि यह सरकार अक्षमता और कंगाली के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। 2500 करोड़ रुपये कोरोना का फण्ड आपदा राहत का पैसा डी एम एफ का पैसा कैम्पा का पैसा मुख्यमंत्री राहत का पैसा ये सभी पैसे कहाँ गए कि सरकार को भीख मांगने की जरूरत पड़ गयी। सरकार हिसाब दे कि कोरोना संकट के इस दौर में कितना पैसा उन्होंने प्रदेश को जनता के लिये खर्च किया है। किसानों को धान का पैसा किश्तों में भुगतान करने वाली सरकार बड़ी ही बेशर्मायी से इसे राजीव गांधी न्याय योजना का नाम देकर झूठा श्रेय लूटना चाहती है। दिसंबर के बकाया पैसे की एक किश्त मई में लौटा रही दुसरीं किश्त अगस्त में लौटायेगी चार किश्तें लौटाते लौटाते तो इनकी सरकार चली जायेगी। किसानों को छलना भूपेश सरकार बंद करे। सरकार इतनी कंगाल हो चुकी है कि सरकरीं जमीनों को बेचने का काम शुरू कर दिया। भविष्य में जन हित के किसी भी काम के लिये सरकरीं जमीनों को जरूरत होगी तो सरकार के पास जमीनें ही नही बचेगी। घास जमीन तक को सरकार बेच रही है। शराबबंदी की बात कहकर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी की सरकार घर घर शराब पहुंचा रही। कोरोना से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल रही। क्वारन्टीन सेंटर मौत का केंद्र बने हुये हैं। वहां पर रखे गए लोग अत्महत्या कर रहे हैं। सांप बिच्छु काटने आए मौतें हो रही। अस्पतालों के बुरा हाल है। न टेस्टिंग की सुविधा है न इलाज की। सरकार केवल तबादलों का गोरखधंधा चला रही। भूपेश सरकार किसानों और मजदूरों के साथ जिस तरह का सुलूक कर रही है वो असहनीय है। उनके हर सुख दुख में हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी है। हम सड़कों की लड़ाई लड़ेंगे लेकिन किसान मजदूर और गरीबों के स्वाभिमान को मिटने नही देंगे। उक्त जिला जनसंवाद कार्यक्रम को हजारों कार्यकर्ताओं ने वेब-एक्स वीडियो मीटिंग एप्प के माध्यम से देखा साथ ही फेसबुक ट्विटर यु ट्यूब इत्यादि में भी हज़ारों लोगों ने इसका सीधा प्रसारण देखा। प्रदेश में इसका संचालन विधायक शिवरतन शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष ने सभी वक्ताओं और नेताओं का अभिनंदन करते हुये पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी तकनीक का उपयोग कर संगठन के कार्य को पहले से ज्यादा सक्रियता से करने के लिये कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। चुनौती को एक अवसर मानते हुये काम करना सिखाया। 
 
उपरोक्त कार्यक्रम में सांसद द्वय चुन्नीलाल साहू, मोहन मंडावी, धमतरी क्षेत्र के नेता अजय चंद्राकर, रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, कृपाराम साहू, गजराज जैन, कुंजलाल देवांगन, निरंजन सिन्हा सहित सभी वरिष्ठ नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, वरिष्ठ नेता शिव शर्मा, भूपेश शाह, श्रीमती सरला जैन, नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन, बीथिका विश्वास, शिवदत्त उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष विजय साहू ऋषभ देवांगन, मुरारी यदु, आई टी सेल संयोजक अमृत साहू, कीर्तन मीनपाल, अखिलेश सोनकर, गंगा सिन्हा, दमयंतिन गजेन्द्र, सुशीला तिवारी, भाजयुमो के विजय मोटवानी, जय हिंदुजा, श्यामलाल नेताम मिथिलेश सिन्हा, ननकू महाराज, विनय जैन,अविनाश दुबे, अभिषेक शर्मा, आकाश गुप्ता उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply