नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लूडो खेलने के दौरान एक दोस्त ने की दूसरे दोस्त की हत्या, लेन-देन का विवाद ऐसा गहराया कि गुस्से में आकर मारा चाकू

लूडो खेलने के दौरान एक दोस्त ने की दूसरे दोस्त की हत्या, लेन-देन का विवाद ऐसा गहराया कि गुस्से में आकर मारा चाकू
Share

रायपुर। शहर में एक 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की दोपहर विधानसभा थाना इलाके में हुई। नरदहा गांव के रहने वाले दो दोस्तों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में आकर एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। जांघ से होते हुए तेज धार चाकू युवक के नाजुक अंगों को चीरते हुए निकल गया। गांव के ही युवक घायल को अस्पताल लेकर गए मगर तब तक युवक की जान जा चुकी थी।
 
लूडो खेलते वक्त हुआ झगड़ा-
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हमला करने वाले आरोपी युवक खिलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। विधानसभा थाना के प्रभारी ने बताया कि 20 साल का कामदेव धीवर और 24 साल का खिलेश्वर साहू आपस में दोस्त हैं। दोनों के घर भी अगल-बगल हैं। हमेशा यह दोनों साथ ही घूमते थे। खिलेश्वर पेशे से ड्राइवर है। मंगलवार को छूट्‌टी लेकर वह घर पर रुका था। दोपहर के वक्त वो कामदेव और अन्य दोस्तों से मिला। सभी गांव के ही एक चबूतरे पर बैठकर लूडो खेल रहे थे।
 


Share

Leave a Reply