प्रदेश में ठंड का व्यापक असर: रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश भर में शीतलहर चलने की सम्भावना
रायपुर/बिलासपुर। बदलते मौसम के साथ एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली थी वही आज फिर रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश भर में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार से प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आने लगी है जिससे प्रदेश के मैदानी इलाकों बस्तर समेत अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।
इस दौरान प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान-
स्थान- अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 28.3 11.2
बिलासपुर 27.2 9.8
अम्बिकापुर 21.8 7.3
जगदलपुर 28.2 7.1
दुर्ग 29.8 7.6
कोरिया 24.1 9.0
ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है खासकर बच्चों व बुजुर्गों में मौसमी बीमारी बढ़ रही है इसके कारण चिकित्सालय में वायरल एवं फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है हालांकि डॉ एडवाइजरी जारी कर लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।




