BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी

 कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी
Share

बैतूल। हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दबंगों के अत्याचार से पीडि़त युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत का मामला थमा भी नही था कि बैतूल जिले के चिचोली तहसील के ग्राम चूडिय़ा में एक आदिवासी महिला गांव के दबंगों का शिकार बन गई। कुत्ते को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ा कि दबंग परिवार ने मिलकर न ही आदिवासी महिला के साथ मारपीट की बल्कि उसे पीटते-पीटते बीच सड़क पर उसे निर्वस्त्र भी कर दिया गया।

 घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है तो वही पुलिस ने दोनो पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।  घटना के बाद पीडि़त परिवार पर समझौते का दबाव भी बनाया गया था ।जिला अस्पताल में भर्ती पीडि़त महिला रेखा बाई ने बताया कि कुत्ते को लेकर गांव के ही  दबंग परिवार के युवकों से कहा-सुनी हो गई थी और विवाद शांत भी हो चुका था लेकिन गांव के दबंग परिवार के युवकों और महिलाओं द्वारा घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई। यह ही नही उसे घर से निकालकर बीच सड़क पर लाया गया और उसके कपड़े तक फाड़ दिये गये।

महिला का आरोप है कि दबंग परिवार के मुखिया ने परिवार सहित उड़ा देने की धमकी भी दी है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद दोनो पक्षों पर मामला दर्ज किया गया था लेकिन जब इस तथ्य की जानकारी मिली की आदिवासी महिला के साथ कपड़े तक फाड़ दिये गये थे तो अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिये गये है और धाराओं में भी इजाफा करने के साथ-साथ एससीएसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।इस घटना का खास पहलू ये है कि पुलिस ने घटना को लेकर सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया था लेकिन जब मीडिया के सामने महिला ने बयान दिया और मामला एस पी तक पहुंचा तो आनन फानन में महिला सेल प्रभारी को अस्पताल भेज कर बयान लिए गए। और धाराओं में इजाफा किया गया।


Share

Leave a Reply