लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

करंट लगने से हैंडपंप से चिपककर महिला की हुई मौत, बिजली के खंबे के पास करंट सेे एक मवेशी की भी हुई मौत

 करंट लगने से हैंडपंप से चिपककर महिला की हुई मौत, बिजली के खंबे के पास करंट सेे एक मवेशी की भी हुई मौत
Share

जगदलपुर। जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम बारुपाटा बड़ेपारा के हैंडपंप में पानी भरने गई ग्रामीण महिला मासे वेन्जाम को करंट लगने की वजह से आज सुबह मौके पर ही हैंडपंप से चिपककर मौत हो गई है, इसके साथ ही बिजली के खंबे के पास करंट लगने सेे एक मवेशी की भी मौत हो गई है। हैंड़पंप और खंबे के नीचे करंट फैलने से महिला और एक मवेशी की मौत होने से इसे विद्युत विभाग की लापरवाही माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इस खंबे के नीचे करेंट की चपेट में एक युवक आया था, लेकिन विभाग ने इसे अनदेखी कर दिया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैंडपंप के पास लगे विद्युत पोल में अचानक शॉट सर्किट हो गया। जिसके कारण हैंडपंप के साथ आसपास के 10 मीटर तक करेंट जमीन में फैल गया। इसी बीच बारुपाटा बड़ेपारा के हैंडपंप में पानी भरने गयी ग्रामीण महिला मासे वेन्जाम करेंट की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही हैंडपंप से चिपक कर मौत हो गयी। साथ ही करेंट ने खंबे के पास मौजूद मवेशी को भी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लकड़ी के सहारे महिला को हैंडपंप से हटाने की कोशिश की। जिसमे ग्रामीणों को भी करेंट के झटके लगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचित कर विद्युत लाइन बंद करवाया, और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। 


Share

Leave a Reply