BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर की दीवार गिरने से दबकर हुई 01 बच्चे की मौत 01 महिला गंभीर

 घर की दीवार गिरने से दबकर हुई 01 बच्चे की मौत 01 महिला गंभीर
Share

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंवराभांटा सोडापारा में पुराने घर की दीवार के गिरने से उसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रायपुर भेजे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
 
 
प्रप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 09 बजे फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंवराभांटा सोडापारा में घायल महिला रामेबाई नेताम पति नाथूराम नेताम अपने घर बाड़ी में स्थित पुराने मकान की दीवार से ईट निकालने में जुटी हुई थी। उस दौरान मृतक बालक भूपेंद्र नेताम पिता हेमसिंह नेताम साढ़े 04 वर्ष वहीं खेल रहा था। दीवाल से ईट निकालने के चलते पुराने मकान की दीवार गिर गर्ई, जिससे महिला और बालक उसकी चपेट में आ गए। दीवार से दबकर बालक भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और महिला रामेबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को तत्काल परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रायपुर रिफर किये जाने की तैयारी की जा रही थी। 
 


Share

Leave a Reply