बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले के तीन स्कूलों में 11 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप
जांजगीर | छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि जांजगीर जिले के तीन स्कूलों के 11 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं | बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में स्कूलों को खोल दिया गया है, जिसके बाद से छात्रों ने स्कूल आना भी शुरू कर दिया है। लेकिन लगातार स्कूल आने वाले छात्र कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। प्रदेश के जांजगीर जिले में भी आज तीन स्कूलों में छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीन स्कूलों में 11 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद तीनों स्कूलों को 7 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, कोरोना संक्रमित छात्रों को क्वारंटाइन किया गया है।




