नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

121 व्यक्तियों को मिला उनका गुम मोबाइल, सायबर सेल 7 अलग-अलग राज्यों से किया रिकवर

121 व्यक्तियों को मिला उनका गुम मोबाइल, सायबर सेल 7 अलग-अलग राज्यों से किया रिकवर
Share

 रायगढ़ :  रायगढ़ की साइबर सेल की गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर करने की कार्यवाही नियमित जारी है। इस कड़ी में पुलिस की टीम ने वर्ष 2018 से अब तक रिकॉर्ड 2000 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है। इन रिकव्हर किये गए गुम मोबाइलों का वर्तमान बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपए से अधिक है।

पुलिस कप्तान सदानंद कुमार के निर्देशन व सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल व उनकी टीम द्वारा विगत 2 माह में 121 मोबाइलों को रिकवर किया गया है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपए है। जिसे सायबर सेल द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार से कोरियर के माध्यम से मंगवाये गए हैं। चोरी या गुम हुए मोबाइल के उपयोग करने वालों को साइबर सेल द्वारा कानूनी कार्यवाही की जानकारी देकर साइबर सेल रायगढ़ कोरियर करने बताया गया । रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, के महंगे सेट भी है।



Share

Leave a Reply