BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंडला से 13 लड़कियां ले जाई गईं थीं हाथरस, मामला जान पुलिस के हाथ-पांव फूले

मंडला से 13 लड़कियां ले जाई गईं थीं हाथरस, मामला जान पुलिस के हाथ-पांव फूले
Share

मंडला/हाथरस: हाथरस का मामला साथ भी नहीं हुआ था कि एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले में जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले से 13 लड़कियों को हाथरस लाया गया था. एक नाबालिग लड़की शनिवार रात हाथरस बस स्टैंड के पास रोती बिलखती मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ 12 और लड़कियों को मध्य प्रदेश के मंडला जिले से हाथरस लाया गया है. इसमें अब ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला खुलकर आया है.
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 2 लोग उनके घरवालों को पैसे देकर कार से उन्हें तीन दिन पहले यहां लाए थे. सिलाई सिखाने के नाम पर सभी लड़कियों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था. नाबालिग लड़की के मुताबिक उन्हें 3 दिन तक भूखा प्यासा रखा गया. सभी लड़कियां किसी तरह खिड़की से कूदकर भाग निकलीं. ये मध्य प्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली हैं. फिलहाल वे सब अलग-अलग हो गई हैं. पुलिस को बाकी 11 लड़कियों की तलाश में जुटी है. पुलिस इसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला मानकर चल रही है.
13 लड़कियां लाई गईं
लड़की ने बताया है कि उसके सहित 12 लड़कियों को एक व्यक्ति सिलाई-कढ़ाई सिखाने के लिए लाया था. यहां लाकर कमरे में बंद कर दिया. लड़कियां खिड़की से कूदकर बाहर आयीं हैं. सब लड़कियां चली गयीं. कहां गयीं यह पता नहीं है. सब अलग अलग हो गयी हैं. वह अपना नाम भी बता रही है और पता मध्यप्रदेश के मंडला जिले का डोंगर गांव का बता रही है. यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है.
किसी तरह से वहां भाग पायीं लड़कियां
मामले में जिले के एसपी का कहना है कि लड़की नाबालिग है. एसपी की माने तो लड़की ने बताया है कि एक सप्ताह पहिले परिजनों की सहमति से एक व्यक्ति सिलाई-कढ़ाई का काम सिखाने की कहकर उसके सहित गांव की 12 लड़कियों को दिल्ली ले जा रहा था. बीच में ही तीन-चार दिन पहिले किसी जिले के बस स्टैंड के पास कमरा किराये पर लेकर उन्हें रखा गया. वहां लड़कियों को उस व्यक्ति पर कुछ शक हुआ तो लड़कियां वहां से भाग निकलीं. यहां मिली लड़की ने बताया कि वह तीन दिन से लगातार चल रही है और हाथरस पंहुची हैं. इसके परिजनों से संपर्क किया गया है. पिता वहां रोडवेज में ड्राइवर है. डीएसपी द्वारा प्रकरण में जांच की जा रही है.
 



Share

Leave a Reply