BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ट्रैफिक पुलिस की टो वैन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर

ट्रैफिक पुलिस की टो वैन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र की मौत, बहन गंभीर
Share

 रायपुर । राजधानी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ क्लब के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार, लभांडी निवासी अंश सतवानी (14) अपनी 10 वर्षीय बहन अनिशा सतवानी को स्कूल छोड़ने स्कूटर से जा रहा था। दोनों सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। जैसे ही वे छत्तीसगढ़ क्लब के पास स्कूल की ओर मुड़े, पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस की वाहन उठाने वाली टो वैन (क्रेन) अनियंत्रित हो गई और स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि अंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन अनिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल एंबुलेंस के जरिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

चालक फरार, इलाके में आक्रोश
हादसे के बाद टो वैन का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस लाइन एसीपी रमाकांत साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल वाहन ट्रैफिक पुलिस का लोडर वाहन है और चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मृतक बच्चे के परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की लापरवाही और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Share

Leave a Reply