BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी के इंडोर स्टेडियम मेें बने कोविड अस्पताल में एडमिट होने के कुछ घंटे बाद ही तड़पने लगे मरीज,15 की मौत

 राजधानी के इंडोर स्टेडियम मेें बने कोविड अस्पताल में एडमिट होने के कुछ घंटे बाद ही तड़पने लगे मरीज,15 की मौत
Share

रायपुर। रायपुर के इंडोर स्टेडियम मेें बने कोविड अस्पताल का हाल भी बुरा है। उम्मीद की जा रही थी कि इसके शुरू होने की वजह से राहत मिलेगी। मगर अंदर से मरीजों से मिली जानकारी के मुताबिक ये इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। मंगलवार की दोपहर यहां मरीजों की भर्ती शुरू हुई तो भीड़ लग गई। शहर में चूंकि बेड नहीं मिल रहे, इसलिए मरीज यहां एडमिट हाेना चाह रहे थे। इलाज की आस में एडमिट हुए यहां के 15 संक्रमितों की गंभीर अवस्था में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सांस की परेशानी झेल रहे लोगों की तकलीफ और उनके दम तोड़ देने की स्थिति अपनी आंखों से देख चुके एक मरीज ने दैनिक भास्कर को यहां की स्थिति बताई। फोन कॉल पर इंडोर स्टेडियम की हालत बता रहे मरीज ने कहा- मेरी आंखों के सामने ही 4 लोगों की मौत हो गई। यहां सिर्फ ऑक्सीजन का ही बंदोबस्त है, बाकि और कोई सुविधा नहीं है, मुझे जिस कमरे में रखा गया था हम 6 लोग थे। अब मैं और एक बुजुर्ग व्यक्ति ही बचे हैं, बाकी मेरे रूम वाले सब मर गए सर... अब उनके खाली बेड ही पड़े हैं। मुझे भी हल्की सांस लेने में परेशानी और खांसी आ रही है। मंगलवार की रात में तो कुछ लोग डिस्चार्ज होकर चले भी गए। हालत बहुत खराब हैं। रायपुर का एक युवक अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ स्टेडियम में बने कोविड सेंटर में है। कमरे से बाहर आकर उसने मीडिया के कैमरे पर कहा- यहां कोई देखने वाला नहीं है। मैं बार-बार कह रहा हूं कि मेरी मां को चक्कर आ रहे हैं, तकलीफ हो रही है कोई डॉक्टर को भेजो, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। पूछने पर कह देते हैं- आ रहे हैं....आ रहे हैं। यहां बस तस्वीरें दिखाकर पैसे खाने का काम हुआ है, कोई सुविधा नहीं मिल रही। कैमरे पर ये बातें कहते हुए एक कर्मचारी ने युवक को रोका तो उसने जवाब दिया कि अगर अंदर सब ठीक होता तो मैं यूं बाहर नहीं आता। 


Share

Leave a Reply