पंडित वामन राव लाखे की 154 वी जयंती मनाई गई
स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
रायपुर :- शिक्षा प्रचारक समिति द्वारा संचालित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहकारिता के जनक शिक्षाविद पंडित वामन राव लाखे जी की 154 वी जयंती मनाई गई इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अंजनी कुमार शुक्ला पूर्व अध्यक्ष निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग रायपुर लोक गायक श्री दिलीप सारंगी शिक्षाविद एवं ट्रस्टी श्री अजय तिवारी श्री अनिल तिवारी ट्रस्टी आरके गुप्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी वामन राव लाखे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर भारती यादव प्राचार्य श्रीमती मंजू साहू श्रीमती आशा इत्यादि सहित महाविद्यालय विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों की विशेष उपस्थिति रही इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री अंजनी कुमार शुक्ला ने कहा कि लाखे जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने गरीब किसान लोगों की सहायता के लिए कानूनी लड़ाइयां लड़ी लाखे जी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी से प्रभावित होकर देश की आजादी के आंदोलन में भाग लिया पत्रकारिता के क्षेत्र में साहित्य के क्षेत्र में पत्र पत्रिकाओं का संपादन कर नेतृत्व किया उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की गई है जो आज निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है लाखे जी जिला सहकारी बैंक की स्थापना की बलौदा बाजार में किसान राइस मिल की स्थापना की और बाल गंगाधर तिलक से प्रभावित होकर विदेशी वस्त्र के बहिष्कार के आंदोलन में शामिल हुए होम रूल आंदोलन का हिस्सा बने इस तरह उनके विराट व्यक्तित्व को पहचाना जा सकता है जरूर इस बात की है कि ऐसे नेतृत्व को जीवनी में पढ़कर शिक्षा ली जाए लोक गायक दिलीप सारंगी ने बात रखी और कहा कि उनका सौभाग्य है की वह एक ऐसे शिक्षण संस्थान के हिस्सा बने जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वामन राव लाखे को समर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है कार्यक्रम में शिक्षाविद अजय तिवारी अनिल तिवारी सहकारिता के जनक लाखे जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके कार्यों को प्रेरणादाई बताया दोनों शिक्षाविदों में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को प्रेरणा देने के लिए लाखे जी के बताएं मार्गों को अपनाते हुए एक नया रास्ता आरंभ करना पड़ेगा आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने आभार प्रदर्शन किया और लाखे जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की शिक्षिका डॉक्टर किरण अग्रवाल ने किया आयोजन के दौरान जिन बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया उनमें चित्रकला में हुसैन निराला पायल विश्वकर्मा चेतन सोना सौम्या ठाकुर गौहर परवीन जाह्नवी बारिक बेस्ट ऑफ़ द वेस्ट प्रतियोगिता में अफरीदी कुमारी जरीना बानो जरीन खान चंचल सोना निबंध प्रतियोगिता में जितेश कुमार चंद्रवंशी यशी देवांगन रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी तरवीन पायल विश्वकर्मा अल्फिया हर्षिका पायल मारकंडे जाह्नवी बारिक आदि को पुरस्कृत किया गया है
धन्यवाद ज्ञापन डॉ देवाशीष मुखर्जी ने किया




