विवाह का प्रलोभन देकर 17 वर्षीय नाबालिग का अपह्र्ता गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के कोड़ेनार थाना के बड़े किलेपाल निवासी लालाराम ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के घर में बताएं बगैर कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही पुलिस को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की शंका जाहिर की थी। पुलिस ने लापता नाबालिग की पतासाजी कर आरोपी चंद्रप्रकाश दीवान को रायपुर से गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को बरामद किया गया।
कोडेनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की लापता होने की रिपोर्ट पर एसपी और एसडीओपी केशलुर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल पतासाजी कर रही थी, आरोपी के रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल टीम रवाना की गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को बरामद किया गया। आरोपी चंद्रप्रकाश दीवान द्वारा नाबालिग लड़की को विवाह का प्रलोभन देकर अपहरण करने के बाद बलात्कार करना पाया गया।




