छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

लग्जरी कार से मिली 18 पेटी शराब, चालक छोड़कर जंगल में हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी…

लग्जरी कार से मिली 18 पेटी शराब, चालक छोड़कर जंगल में हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी…
Share

 राजनांदगांव- जिले के बाघनदी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बागनदी बस स्टॉप पर वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से शराब तस्करी करते हुए पुलिस वाहन को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन से 18 पेटी गोवा व्हिस्की शराब जब्त किया है।बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीला कलर के रेनॉल्ट कार क्रमांक सीजी 08 एआर 4933 में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश ब्रांड का शराब लेकर मध्य प्रदेश से देवरी होते बाघनदी तरफ आने वाली है।     सूचना पर बागनदी बस स्टॉप चौक के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों को चेक कर रही थी। तभी कार चालक अपने वाहन को तेज भगा कर स्टॉपर को ठोकर मार कर भागने लगा   पुलिस को पीछे आते देखकर एनएच-53 खैरबना जाने वाले रोड से लगभग 500 मीटर दूरी में ले जाकर वाहन को रोड किनारे खड़ी कर वाहन से उतरकर चालक जंगल में भाग निकला। जिससे पुलिस ने वाहन के अंदर तलाशी ली तो 18 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब मिला। जिसकी कीमत करीब 96,300 रूपए के आसपास है। वहीं पुलिस कार जब्त कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।



Share

Leave a Reply