BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

नक्सली वारदात में शामिल फरार 5 आरोपी समेत 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर...

नक्सली वारदात में शामिल फरार 5 आरोपी समेत 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर...
Share

बीजापुर। जिले के थाना बासागुड़ा से जिला बल एवं केरिपु बल की संयुक्त टीम नक्सली गश्त सर्चिंग, नक्सल आरोपियों एवं वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुई थी। मुखबीर की सूचना पर तर्रेम के जंगल से थाना बासागुड़ा मे पंजीबद्ध अपराध के फरार 05 आरोपी एवं 02 स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया। 


आरोपी 
1. उईका शंभू पिता उईका भीमा उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन तर्रेम थाना बासागुड़ा|
2. पुनेम बुधु पिता बक्का उम्र 26 वर्ष साकिन तर्रेम थाना बासगुड़ा|
3. पुनेम मोटू पिता लखमू उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरसागुड़ा थाना बासागुडा|
4. सेमला पोदिया पिता सेमला पाण्डू उम्र 29 वर्ष साकिन कोरसागुड़ा, उक्त आरोपी थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक 15/2019 में शामिल थे जो दिनांक 22.11.2019 को पुलिस पार्टी पर सारकेगुड़ा एवं तर्रेम के मध्य विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। आरोपी उईके शंभु द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं उपकरण डम्प कर रखने बताये जाने पर मेमोरंण्डम पर तर्रेम जंगल से विस्फोटक सामग्री एवं उपकरण बरामद किया गया। 
5. उईका सुकमा पिता उईका कन्ना उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन तर्रेम थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 14/2019 में शामिल थे जो ग्राम तर्रेम के ग्रामीण को पुलिस-मुखबीरी के शक में हत्या कर दिये थे।  

इसके अलावा 2 स्थाई वारंटी ओयाम सोमलु  पिता बैरा उम्र 24 वर्ष के विरुद्ध 1 स्थाई वारंट और डोडी आयतु पिता पाण्डु उम्र 38 के विरुद्ध 3 स्थाई वारंट लंबित पाया गया|
 
थाना भोपालपटनम के द्वारा की गई कार्यवाही मे 1 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी व स्थाई वारंटियो को दिनांक 18.02.2020 को न्यायालय पेश किया गया है।


Share

Leave a Reply