BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फर्जी पत्रकार व पुलिस अधिकारी बनकर उगाही करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 फर्जी पत्रकार व पुलिस अधिकारी बनकर उगाही करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के बोधघाट थाना क्षेत्र में अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी बताकर वाहनों को रोककर अवैध उगाही करने वाले 02 आरोपियों शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपियों  के द्वारा 01 मई 2021 को ग्राम करकापाल में एक ट्रेक्टर चालक सुखराम कश्यप से अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी होना बताकर ट्रेक्टर वाहन के कागजात मांग की गई, वाहन चालक द्वारा कागजात नहीं दिखने पर अवैध रूप से 05 हजार रूपये की मांग किया गया एवं ट्रेक्टर चालक के द्वारा पैसा नहीं है बाद में लाकर देने की बात कहने पर उसी शाम को माडिय़ा चैक पर वाहन चालक सुखराम कश्यप से चार सौ रूपये अवैध रूप से लिया गया था। मामले में ट्रेक्टर स्वामी विश्वेश्वर राव के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व धारा 384, 419, 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। 

मामले में बस्तर जिले के एसपी दीपक कुमार झा, अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में विवेचना के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण का पत्रकार कहकर अवैध रूप से वाहनों से जांच के नाम पर पैसे वसूलना एवं आरोपी प्रमोद सिंह कंवर पूर्व में बस्तर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ होना एवं अगस्त 2020 में उक्त पूर्व आरक्षक को सेवा से पृथक कर देना बताया गया है। मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से चार सौ रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, छत्तीसगढ़ पुलिस लिखा हुआ पर्स जप्त किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया गया।


Share

Leave a Reply