छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ में 2 पटवारियों निलंबित.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश...शासकीय भूमि में कूटरचना और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप

छत्तीसगढ़ में 2 पटवारियों निलंबित.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश...शासकीय भूमि में कूटरचना और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप
Share

 छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में भ्रष्टाचार के आरोप में 2 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। शासकीय भूमि में कूटरचना और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के आरोप में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इन पर निलंबन की कार्रवाई की। जैजैपुर तहसील के ग्राम झालरौंदा के पटवारी संतोष कहरा (प.ह.नं- 03) और ग्राम कोटेतरा के पटवारी विनोद डाहिरे (प.ह.नं- 08) के खिलाफ प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई हुई।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तहसील ऑफिस जैजैपुर ने प्रतिवेदन में सरकारी भूमि में कूटरचना और शासकीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात लिखी थी। जिसके बाद पटवारी संतोष कहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को जांच अधिकारी नियुक्त कर विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

निलंबित पटवारी संतोष कहरा।

निलंबित पटवारी संतोष कहरा।

पटवारी विनोद डाहिरे भी सस्पेंड

पटवारी विनोद डाहिरे को भी सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार दोनों पटवारियों को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

निलंबित पटवारी विनोद डाहिरे।

निलंबित पटवारी विनोद डाहिरे।

शासकीय जमीन का लेनदेन कर चढ़ा दिया था किसानों के नाम पर

इन पटवारियों ने अपने हल्का नंबर क्षेत्र की शासकीय जमीनों को पैसों के लेनदेन के बाद लोगों की निजी भूमि में सम्मिलित कर दिया था। इसकी शिकायत तहसीलदार, कलेक्टर और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल तक से की गई थी। इसके बाद दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों पटवारियों को निलंबित किया गया है, साथ ही SDM सक्ती रैना जमील को विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

आदेश की कॉपी।

आदेश की कॉपी।

पटवारी संतोष कहरा पर ACB ने भी की थी कार्रवाई

पटवारी संतोष कहरा पर पहले भी एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई हुई थी। उस पर जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप था। उसे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जांजगीर के तहसील कार्यालय में रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।



Share

Leave a Reply