छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर : बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में अब तक 23 जवान हुए शहीद, 24 जवान घायल

बड़ी खबर : बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में अब तक 23 जवान हुए शहीद, 24 जवान घायल
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम से निकले जवानों की संयुक्त पार्टी पर शनिवार को दोपहर में बीजापुर-सुकमा के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियोंं के डबल एंबुश में फंस गई। इसके बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए हंै, वहीं 31 जवान घायल हो गये, जिनमें 24 जवानों का उपचार बीजापुर अस्पताल में चल रहा है एवं 07 गंभीर रूप से घायल जवानों को राजधानी रायपुर रिफर किया गया है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने आज दोपहर 12 बजे तक 20 जवानों के शव बरामद होने की पुष्टि की थी, वहीं बाद में 3 अन्य जवानों के शव भी बरामद किये जाने की खबर है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल और शहीद जवानों के शव में मिले स्पलेन्डर के अवशेष से यह प्रतीत होता है कि नक्सलियों के द्वारा दो इंच की मोर्टार से जवानों पर हमला करते हुए हैंड ग्रेनेड भी फेंके गए हैं। एंबुश में फंसे जवान के साथ दो मुठभेड़ हुई है पहला मुठभेड़ जीरागांव के पास हुई वहीं दूसरी मुठभेड़ तब हुई जब घायलों के सहयोग के लिए जवानों की दूसरी पार्टी वहां पहुंच पाती इससे पहले नक्सलियों ने उन्हे भी अपने एम्बुस में फंसाने के कारण शहीदों की संख्या अधिक देखी जा रही है। नक्सली शहीद जवानों के हथियार बुलेट प्रुफ जैकेट, घड़ी, पैसे, जूते, कपड़े सभी कुछ लूट कर ले जाने में कामयाब रहे हैं। इलाके की यूएव्ही से नजर रखी जा रही है, इलाके की सर्चिंग जारी है, चारो ओर जवानों के शव बिखरे पड़े हैं। मौके की भयानक दिल दहला देने वाला मंजर है। 

      शहीद जवानों में उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज पिता राधे लाल निवासी बिहारी थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा, रमेश कुमार जुर्री पिता श्री मेघनाथ प्रधान आरक्षक/1376 निवासी मेवाती पंडरीपानी थाना चारामा जिला कांकेर, नारायण सोढ़ी पिता सोढ़ी रमैया प्रधान आरक्षक/1337 निवासी पुन्नूर थाना आवापल्ली जिला बीजापुर, रमेश कोरसा पिता सुकलू कोरसा आरक्षक/1101 निवासी ग्राम बदरेला थाना जांगला जिला बीजापुर, आर सुभाष नायक पिता सीताराम नायक आरक्षक/791 निवासी ग्राम बासागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, किशोर एंड्रिक पिता रामधर एंड्रिक सहायक आरक्षक/810 निवासी ग्राम चेरपाल थाना बीजापुर जिला बीजापुर, सनकू राम सोढ़ी पिता मंगलू राम सहायक आरक्षक/1163 निवासी ग्राम पेदापाल थाना मीरतुर जिला बीजापुर, भोसाराम कटरामी में पिता लक्ष्मण कटरामी सहायक आरक्षक/372 निवासी ग्राम एकेली थाना नेलसनार जिला बीजापुर, की पुष्टि की गई है। 

     घायलों में रामाराम पोयम एसटीएफ, अमित कुमार कोबरा 210, सुनील कुमार कोबरा 210, संमेेश 210 कोबरा, लक्ष्मण हेमला डीआरजी, भास्कर यादव एसटीएफ, मनीराम कुंजाम डीआरजी, सोमारू कर्मा सहायक आरक्षक डीआरजी, विजय मंडावी डीआरजी, बदरु पुनेम डीआरजी, आनंद पटेल 210 कोबरा, आनंद कुरसम डीआरजी, प्रकाश चेट्टी डीआरजी, बसंत झाड़ी डीआरजी, मदन पाल कोबरा 210, दसरू हेमला डीआरजी, बलेंदर सिंह कोबरा 210, सोनू मंडावी एसटीएफ, जितेंद्र दास कोबरा 210, सूर्यभान सिंह यादव कोबरा 210, थामेश्वर साहू एसटीएफ, थॉमस पॉल कोबरा 210 शामिल हैं  जिनका इलाज बीजापुर में जारी है। बाकी के अन्य 07 गंभीर रूप से घायल जवानों का उपचार रायपुर में चल रहा है। 

घटना स्थल पर सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का भी शव बरामद किये जाने की खबर आई है। 



Share

Leave a Reply