राजधानी रायपुर में फिर IPL का सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजों द्वारा खुलेआम सट्टा लगाकर लोगों को गुमराह कर विभिन्न क्रिकेट टीमों के बीच जीत हार को लेकर सट्टेबाजी व्यापक पैमाने पर चल रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार आशीष अग्रवाल पिता श्रीरामचंद्र अग्रवाल आयु 23 वर्ष आमिर अहमद हर्ष अग्रवाल एवं उनके साथियों द्वारा वेलकम हाइट न्यू शांतिनगर के रूम नंबर 403 में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों से क्रिकेट मैच का सट्टा लिखने वाली कापी, 8 नग मोबाइल फोन, टीवी, केलकूलेटर, सेटअप बाक्स सहित 10100 रुपये नगद जब्त किया। उक्त मामले में आईपीसी की धारा 4 क के तहत थाने ने अपराध दर्ज किया है। वहीं मोवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नितिन शर्मा, आयु 32 वर्ष पिता स्व. राजेंद्र शर्मा स्थान लोधीपारा पंडरी रायपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच का खुलेआम सट्टा लगाते एक कमरे में गिरफ्तार किया गया साथ ही उस कमरे से मोवा थाने ने एक नग लेपटाप टीवी, चार नग मोबाइल फोन सेटअप बाक्स नगदी 20 हजार रुपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। दोनों ही थाना क्षेत्रों से संबंधित थाना को 30 हजार 100 रुपये की राशि जब्त करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी घटनास्थल से करने में सफलता मिली है।




