नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सहकारी बैंक में लूट की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश जारी

सहकारी बैंक में लूट की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, तलाश जारी
Share

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सहकारी बैंक में लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 25 जनवरी की रात बाइक में 5 नकाबपोश बदमाश जिला सहकारी बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन अचानक कुछ ग्रामीणों को बैंक में किसी के घुसे होने की आशंका हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस तत्काल बैंक पहुंची, पुलिस को आता देख और ग्रामीणों की शोरगुल सुनकर आरोपी बैंक में रखे कम्प्यूटर का मॉनिटर लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले के 5 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं।

 पुलिस ने आरोपियों के पास से 4700 नगद, एक बाइक और लुटे गए मॉनिटर बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम साहिल राय उर्फ राहुल, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दो अन्य आरोपी, धर्मेंद्र और सलमान की तलाश कर रही है।



Share

Leave a Reply