BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत 3 की मौत, मृतको में दो मासूम भी शामिल

 दो बाइक  में जबरदस्त भिड़ंत 3 की मौत,  मृतको में दो मासूम भी शामिल
Share

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में लागतार हो रहे सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार सुबह कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत हुई थी तो वही आज सूरजपुर में हुए सड़क हादसे  दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो निवासी 30 वर्षीय राकेश अपनी पत्नी चंदा 28 वर्ष को लेकर उसके मायके बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुवां में भाइयों को राखी बंधवाने बाइक से लेकर जा रहा था। उनके साथ में 1 वर्षीय पुत्र के अलावा 4 वर्षीय पुत्री दुर्गा व 5 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी भी सवार थे।

बाइको के उड़े परखच्चे-
उसी दौरान भटगांव-बिश्रामपुर मार्ग पर स्थित रामनगर चौक के पास उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवारों से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइक में ग्राम सोहागपुर निवासी कॉलरीकर्मी बसंत सिंह 50 वर्ष व उसके पड़ोस का युवक 30 वर्षीय जोगिंदर सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश की दोनों बेटियों व कॉलरीकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश, उसकी पत्नी व पुत्र तथा युवक घायल हो गए। इस हादसे में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। 


Share

Leave a Reply