नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में दम घुटने से पिता-पुत्रों समेत 5 की मौत...कुएं में जहरीली गैस लीक...सभी शव निकाले गए

छत्तीसगढ़ में दम घुटने से पिता-पुत्रों समेत 5 की मौत...कुएं में जहरीली गैस लीक...सभी शव निकाले गए
Share

 जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई । गांव के पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की आशंका है । अभी तक डेडबॉडी कुएं के अंदर ही है । पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है ।कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को पुलिस ने दूर हटाया । एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू करने की बात बताई जा रही है ।

यह पूरी  घटना थाना बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में हुई।  जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है. जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था. गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था. बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था. जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया. इसके बाद एक एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके. आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई ।



Share

Leave a Reply