नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार
Share

 रायपुर : शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. वर्ष 2025-26 में 4 शिक्षक को स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. 

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा. चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं

शिक्षक का नाम स्मृति पुरस्कार
राजेश कुमार प्रजापति डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल स्मृति पुरस्कार
कामता प्रसाद जायसवाल डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार
प्रज्ञा सिंह डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार
प्रियंका गोस्वामी गजानंद माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार

इन 64 शिक्षकों को मिलेगा

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है. चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आधार बनाया गया है. शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में इन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित यह समारोह प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर होगा.



Share

Leave a Reply