नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

13 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा ऐसा मुक्का, हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

13 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा ऐसा मुक्का, हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Share

 दुर्ग।  जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मौत ने सनसनी फैला दी है, पोलसाय पारा में 45 वर्षीय संतोष ढांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग के मुक्के से सीने पर चोट लगने के बाद उनकी जान चली गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि देर शाम संतोष ढांडे अपने घर पर थे, तभी उनके बेटे के साथ कुछ बच्चों का विवाद हो गया, बेटे को बचाने और समझाने जब संतोष गली में पहुंचे तो इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, इसी बीच वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए, लेकिन मामले की जानकारी फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार का आरोप है कि नाबालिग के मुक्के से सीधे दिल पर चोट लगी, जिससे मौत हुई। वहीं आरोपी नाबालिग की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है जो घटना के बाद से घर में ताला लगाकर फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।


Share

Leave a Reply