बाईकर्स गैंग के रेसिंग लगाने की वजह से एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर नाले में गिरी कार, जाने कहा की है यह घटना
जगदलपुर | शहर में इन दिनों बाइकर्स गैंग ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। बाइकर्स गैंग शहर के व्यस्ततम मार्गों में रेसिंग लगाते आये दिन देखे जा सकते हैं, बाइकर्स गैंग धरमपुरा इलाके में रेसिंग करने के दौरान हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है, वही सामने से आ रही कार बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में नाले में जा गिरी।
इस हादसे का शिकार हुए कार चालक ने बताया कि चित्रकोट रोड से तीन बाइकर्स काफी तेज रफ्तार में शहर की ओर आ रहे थे, महावीर नगर में अपनी कार मोडऩे के दौरान एक बाइक सीधे कार से टकराई, बाइक सवार को बचाने के चलते कार सीधे नाले में जा गिरी। बाइक सवार युवक को हाथ और सर में चोट आई है, हादसे के तुरंत बाद युवक अपनी बाइक छोड़कर अपने अन्य बाइकर्स के साथ बैठकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची 112 की टीम रेसिंग बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पतासाजी करने में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि शहर में लगातार इन बाइकर्स द्वारा शाम होते ही रेसिंग लगाया जाता है और कई बार इन बाइकर्स के वजह से बड़े हादसे होने से भी बचे है। बावजूद इसके पुलिस इन बाइकर्स पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है।




