नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के लिए 7 IPS अफसरों की बनी कमेटी, लिस्ट में इन लोगों के नाम शामिल

पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के लिए 7 IPS अफसरों की बनी कमेटी, लिस्ट में इन लोगों के नाम शामिल
Share

 रायपुर।  रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के लिए 7 आईपीएस अफसरों की एक कमेटी बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता करेंगे। इस कमेटी में अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ध्रुव गुप्ता, अभिषेक मीणा, संतोष सिंह और प्रभात शामिल हैं। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने यह कमेटी बनाई है ताकि वह पुलिस कमिश्नरेट के ड्राफ्ट पर काम कर सके और सरकार को सौंप सके ।

बता दें कि, इस प्रणाली के लागू होने से रायपुर में अपराध नियंत्रण में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त वैधानिक पहलुओं के संबंध में आवश्यकता पड़ने पर मुकुला शर्मा, संयुक्त संचालक, लोक अभियोजन, संचालनालय लोक अभियोजन, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाता है।

 राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही आईपीएस अफसरों की अदला-बदली भी होनी है। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में एसपी के पद पर काबिज आईपीएस अफसरों के तबादले की भी चर्चा होने लगी है।



Share

Leave a Reply