नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत

तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत
Share

 रायपुर। तिल्दा के पास हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया हुआ था। शनिवार को शिवम स्कूल के मुख्य गेट के पास खेल रहा था। इसी दौरान जर्जर पिलर से जुड़ा लोहे का भारी गेट अचानक उसके ऊपर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल के जर्जर पिलर और गेट को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत की जरूरत को लेकर पहले भी ध्यान दिलाया गया था, लेकिन इस ओर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद सिमगा एडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि गेट और पिलर की खराब स्थिति की जानकारी जिम्मेदारों को थी या नहीं और सुरक्षा के लिए समय रहते क्या कदम उठाए गए थे। मासूम की मौत ने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Share

Leave a Reply