नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में पकड़ी गई नकली पनीर की बड़ी खेप, इतने हजार किलो नकली पनीर बरामद, खाद्य विभाग की छापेमारी में खुलासा….

राजधानी में पकड़ी गई नकली पनीर की बड़ी खेप, इतने हजार किलो नकली पनीर बरामद, खाद्य विभाग की छापेमारी में खुलासा….
Share

 रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में नकली पनीर को लेकर पूर्व में की गई कार्यवाही के बावजूद वही कारोबारी फिर से नकली पनीर का धंधा करते हुए फिर से पकड़ा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी में गोकुल नगर स्थित एक डेयरी से करीब 1 हजार किलो डिब्बाबंद नकली पनीर बरामद किया गया है। यह खेप गुरुवार को जब्त की गई।

जांच में सामने आया है कि यह नकली पनीर भोपाल और मुरैना से मंगाया गया था और इसे रायपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सप्लाई किया जा रहा था। छापे में पूर्व में नकली पनीर के मामले में पकड़ा गया सौरभ शर्मा का नाम एक बार फिर सामने आया हैजो इस डेयरी का संचालन कर रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने तक डेयरी को सील कर दिया गया है। इस मामले ने एक बार फिर राजधानी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही यह भी संकेत दिया है कि नकली पनीर माफिया अब भी सक्रिय हैं और खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।



Share

Leave a Reply