नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: रायपुर में एक पत्रकार को कोतवाली थाना के अंदर जान से मारने की मिली धमकी

बड़ी खबर: रायपुर में एक पत्रकार को कोतवाली थाना के अंदर जान से मारने की मिली धमकी
Share

रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना के भीतर आज सुबह एक समाचार पत्र और वेबपोर्टल के पत्रकार शांतनु रॉय को 3 आरोपियों ने फ़ोटो लेने से मना किया और फिर उनको जान से मारने की धमकी दी। ये पूरे आरोपी बीती रात एक महिला से चाकूबाजी के आरोप में गिरफ्तार हुए थे जिसकी तस्वीरें आज समाचार पत्र के अपराध संवाददाता लेने गए थे मगर उनके साथ आरोपियों ने गाली गलौज की और जेल से बाहर निकल कर जान से मारने की धमकी दी। खास बात ये है की पूरी घटना पुलिस के सामने हुई है।

 

आपको बता दे समाचार पत्र और वेबपोर्टल के क्राइम रिपोर्टर शांतनु रॉय 8:45 बजे सिटी कोतवाली रायपुर थाने में लॉकअप में बंद शातिर नसेड़ी अपराधी का फोटो लॉकअप के बाहर से ले रहा था तभी वहां तैनात पुलिसकर्मी ने अबे-तुबे से बात कर क्राइम रिपोर्टर शांतनु रॉय को बुरी तरीके से लताड़ा इसको देखकर लॉकअप में बंद शातिर नसेड़ी अपराधी ने क्राइम रिपोर्टर शांतनु रॉय को खुलेआम धमकी दी और बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी, इस मामले को लेकर रिपोर्टर शांतनु रॉय ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और न्याय की गुहार लगाई है| 


छतीसगढ़ में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले और धमकी चमकी से पत्रकारों में भय का माहौल बन रहा है ,एक बार फिर पत्रकार सुरक्षा कानून की कमी दिखाई पड़ रही है अभी कुछ दिन पहले ही कांकेर में एक वरिष्ठ पत्रकार को दिन दहाड़े पुलिस थाना में ही जान से मारने कि कोशिश की गयी थी आज फिर एक और घटना थाने के भीतर ही घटित हुई ऐसे में पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो गया है |

 



Share

Leave a Reply