नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अभनपुर में नाले से बाइक समेत मिला व्यक्ति का शव, रातभर तलाश के बाद मिली लाश, इलाके में सनसनी

अभनपुर में नाले से बाइक समेत मिला व्यक्ति का शव, रातभर तलाश के बाद मिली लाश, इलाके में सनसनी
Share

 रायपुर। अभनपुर क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक शराब दुकान से अभनपुर के बीच स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव बाइक सहित मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक का बैलेंस बिगड़ने से व्यक्ति नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गिरोला गांव निवासी गंगादीन साहू पिता स्व. सुखाऊ साहू उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गंगादीन साहू रात से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह नाले में शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply