रायपुर के इस इलाके के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका स्थित मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मौके पर दमकल की गाड़ी को रवाना कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तेलघानी नाका स्थित 3 मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की लगभग 5 से 6 गाड़ी को रवाना किया गया है।




