BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अग्रसेन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया

अग्रसेन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया
Share

रायपुर :- यह दिन हमें महिलाओं के अद्भुत योगदान और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। जैसा कहा गया है कि नारी कभी कमजोर नहीं होती, बस उसका संघर्ष अलग होता है। महिला दिवस के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रिया राव ने समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उसके विरुद्ध बने अधिकारों नियमों के बारे में छात्रों को बताया साथ ही कहा कि महिलाओं को राजनैतिक सामाजिक और आर्थिक रूप से ही सशक्त नहीं होना है आज के अनुसार डिजिटल अरेस्ट,सोशल हरासमेंट,वर्चुअल असॉल्ट की जानकारी और उससे बचने के तरीके का ज्ञान होना जरूरी है। इस आयोजन  महाविद्यालय के निर्देशक डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं होती वह खुद में स्वावलंबीऔर सशक्त होती है वह संसार की सृजनकर्ता कहलाती है उन्हें सुरक्षा देना समाज की जिम्मेदारी है।दूसरी प्रमुख वक्ता के रूप में आई इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने जीवंत अनुभव को छात्रों में साझा किया बताया कि महिलाएं किस किस प्रकार से अत्याचार का शिकार होती है काम काजी महिलाओं के साथ कार्यक्षेत्र में होने वाले अत्याचार के बारे में जानकारी दी और आज के समय में  हो रहे साइबर क्राइम,डार्क वेव जैसे क्राइम के बारे में बताया साथ जरूरी अधिनियम और एक्ट के बारे में बताया।महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि सशक्त नारी से सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
संगोष्ठी के अंत में समाज में अलग अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया 
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ हेमलता बोरकर  ,  पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षा यादव, समाजकार्य के लिए मिथिला अग्रवाल,और वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में नीलिमा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक देविका परमार ने किया और कार्यक्रम प्रभारी समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मो रफीक खान ने रहे।इस अवसर पर सभी महिला स्टाफ को फूल बूके देकर सम्मानित किया गया।संगोष्ठी में प्राचार्य सहित अन्य विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक उपस्थित रहे.

 

 



Share

Leave a Reply