नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आंजनेय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन 26 से 28 जून 2024 तक

आंजनेय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन 26 से 28 जून 2024 तक
Share

 रायपुर। भारत में नए कानूनी परिवर्तनों के संभावित प्रभावों का विश्लेषण करने के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी थीम “Decoding the Challenges of India’s New Criminal Laws” रखी गई है। इस सम्मेलन का आयोजन 26 से 28 जून 2024 के बीच किया जाएगा।

इस सम्मेलन के माध्यम से कानूनी विशेषज्ञ, न्यायिक अधिकारी, वकील, शिक्षक और विद्यार्थी भारतीय कानूनी बदलावों के प्रभाव को समझेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी रामाराव ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को नए कानूनी परिवर्तनों के संभावित प्रभावों को समझने में मदद कराना है और चुनौतियों का समाधान ढूंढने में सहायता करना है। प्रतिकुलपति  सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था से संबंधित तीनों नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस), भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023 (बीएनएस) और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) अधिनियम 2023 एक जुलाई से लागू होंगे। कार्यक्रम के संयोजन एवं विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार डॉ राहुल तिवारी ने कहा कि उक्त सम्मलेन का उदेश्य नई कानून व्यवस्था और उसके प्रावधानों से नागरिकों को परिचित कराना है। डॉ. तिवारी ने बताया कि इस संदर्भ में आज सम्मेलन से जुड़ी जानकारी और पोस्टर साझा किया गया। उन्होंने आगे कहा कि दिए गए लिंक पर जाकर इस राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़ जा सकता है। https://forms.gle/y5nGJhqxfkviUsHB6



Share

Leave a Reply