छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सड़क पार कर रहे युवक को हाइवा ने मारी टक्कर, मौके पर मौत… आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

सड़क पार कर रहे युवक को हाइवा ने मारी टक्कर, मौके पर मौत… आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Share

 जांजगीर। जिले में सड़क हादसे में पैदल चल रहे एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। हादसा बलौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बुचीहरदी निवासी महेश कोल सोमवार सुबह 10 बजे के आस-पास सड़क पार कर रहा था। इतने में सामने से तेज रफ्तार हाइवा आ गया और उसने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाइवा छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने बलौदा-अकलतरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया औऱ नारेबाजी करने लगे। लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराने काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वे मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। ऐसे में पुलिस ने हाइवा मालिक से संपर्क किया और एक लाख रुपए का मुआवजा दिलवाया। जिसके बाद लोग शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया। पुलिस ने उन्हें आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है।



Share

Leave a Reply