छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कोतवाली थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत

 कोतवाली थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Share

जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धरमपुरा एक नम्बर में तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली कड़कने से इसकी चपेट में आया युवक गोपाल सिंह राय झुलस गया। युवक को तत्काल निजी वाहन से  एमपीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

आकाशीय बिजली की घटना की जानकारी पर आज कोतवाली बायसन वन को मौके पर रवाना किया गया। घटना स्थल धरमपुरा एक नम्बर पहुंची टीम ने कॉलर प्रिया सिंह से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि पिडि़त को निजी वाहन से नजदीक के एमपीएम अस्पताल ले गए है। उसने बताया कि गोपाल सिंह राय पिता विश्वजीत सिंह रॉय 30 वर्ष निवासी धरमपुरा नंबर एक के ऊपर आकाशीय बिजली गिर जाने से वह झुलस गया है। आकाशीय बिजली गिरने से उसके सीने में जलने का निशान था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से नजदीकी एमपीएम अस्पताल में ले गए हैं। जहां एमपीएम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल गोपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। 


Share

Leave a Reply