शराब खरीदने लाईन में लगे युवक को नुकीली औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज
रायपुर। शराब खरीदने लाईन में खड़े व्यक्ति के साथ गाली-गलोच कर किसी नुकीले औजार से मारकर चोट पहुुंचाने की रिपाोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनामीपारा तेलीबांधा निवासी विजय बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 अक्टूबर को तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज के पास बबलू जांगड़े शराब खरीदने के लिये लाईन में लगा हुआ था, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलोच कर नुकीली औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट 6 अक्टूबर को थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




